Google Health App: नींद से हार्ट तक सब पर AI की नजर
Google Health App: गूगल ने लॉन्च किया नया AI हेल्थ प्लेटफॉर्म, Fitbit ऐप अब बनेगा Google Health

भारत समेत दुनिया भर के यूज़र्स के लिए Google ने अपने हेल्थ और फिटनेस इकोसिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए नया Google Health App लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि पुराना Fitbit ऐप अब Google Health App के रूप में काम करेगा। इस नए प्लेटफॉर्म में AI आधारित हेल्थ कोच, फिटनेस ट्रैकिंग, मेडिकल रिकॉर्ड्स और वेलनेस फीचर्स को एक साथ जोड़ा गया है।
Google Health App में क्या होगा खास?
Google का कहना है कि नया ऐप यूज़र्स को उनकी हेल्थ से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। इसमें Wearable Devices, Health Connect, Apple Health और मेडिकल रिकॉर्ड्स को सिंक किया जा सकेगा।
नई ऐप को चार मुख्य टैब्स के साथ डिजाइन किया गया है:
🔹Today Tab
🔹Fitness Tab
🔹Health Metrics
🔹Personalized Insights
कंपनी के अनुसार इसका इंटरफेस पहले से ज्यादा आसान और AI-संचालित होगा।
AI आधारित Google Health Coach बना सबसे बड़ा फीचर
Google ने अपने Gemini AI मॉडल की मदद से नया “Google Health Coach” पेश किया है। यह फीचर यूज़र्स की नींद, एक्सरसाइज, हार्ट डेटा और रिकवरी पैटर्न को समझकर पर्सनल सलाह देगा।
- Google के मुताबिक यह AI Coach:
- पर्सनलाइज्ड वर्कआउट प्लान बनाएगा
- स्लीप और रिकवरी इनसाइट देगा
- न्यूट्रिशन और मानसिक स्वास्थ्य सुझाव देगा
- हेल्थ डेटा के आधार पर दैनिक सुझाव देगा
Google I/O 2026 : अब मोबाइल बनेगा आपका निजी AI सहायक
इसके अलावा महिलाओं के लिए Cycle Tracking और Mental Wellbeing फीचर्स को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है।
मेडिकल रिकॉर्ड्स भी होंगे लिंक
अब यूज़र्स अपने मेडिकल रिकॉर्ड्स को सीधे ऐप से जोड़ सकेंगे। इससे Google Health Coach यूज़र की हेल्थ हिस्ट्री को समझकर ज्यादा सटीक सुझाव दे सकेगा। कंपनी का दावा है कि डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और इसका उपयोग विज्ञापनों के लिए नहीं किया जाएगा।
भारत में कितनी होगी कीमत?
Google Health Coach भारत में Google Health Premium Subscription के साथ उपलब्ध होगा। इसकी कीमत:
- ₹99 प्रति माह
- ₹999 प्रति वर्ष
रखी गई है। यह फीचर पहले Fitbit और Pixel Watch यूज़र्स के लिए रोलआउट होगा।
कुछ पुराने Fitbit फीचर्स हटेंगे
नई Google Health App के आने के साथ कुछ पुराने Fitbit फीचर्स बंद किए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Fitbit Badges, Community Feed और कुछ Social Features हटाए जाएंगे।
हेल्थ टेक इंडस्ट्री में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि Google का यह कदम हेल्थ टेक इंडस्ट्री में AI आधारित पर्सनल हेल्थ मैनेजमेंट को नई दिशा दे सकता है। कंपनी अब केवल फिटनेस ट्रैकिंग तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि एक पूर्ण डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है।







1 thought on “Google Health App: नींद से हार्ट तक सब पर AI की नजर”